Haridwar News: होटल का 37,857 रुपये का बिल चुकाए बिना चला गया ग्राहक, केस
हरिद्वार, अगस्त 21 -- Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे एक व्यक्ति पर 37,857 रुपये का बकाया बिल चुकाए बिना होटल से चले जाने का आरोप लगा है। होटल प्रबंधक ने सिडकुल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक होटल जैस्मिन के प्रबंधक करन घई ने शिकायत कर बताया कि 24 जून 2026 को सौरभ श्रीवास्तव होटल में ठहरे थे। उनके ठहरने और अन्य सेवाओं का कुल बिल 50,887 रुपये बना था। आरोप है कि ग्राहक ने 10 हजार और तीन हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भुगतान किए। इसके बाद 37,857 रुपये की राशि बकाया रह गई। आरोप है कि सौरभ श्रीवास्तव बिना किसी सूचना के होटल से चले गए और बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। होटल की ओर से उनके प्रतिनिधि विशाल से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन कथित तौर पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और बकाया रकम भी वापस नहीं की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.