हरिद्वार, अक्टूबर 5 -- Haridwar News: शिवालिक नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवोदय नगर के वार्ड संख्या 13 स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसाइटी में नवनिर्मित हैंडपंप तथा लक्ष्मी नगर में पूर्ण हुए सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और जनसुझावों के आधार पर शिवालिक नगर में निरंतर विकास कार्य गतिमान हैं। नगर पालिका क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Haridwar News: सीवर-पेयजल योजनाओं को रफ्तार मिलेगी, लोगों को जल्द राहत की उम्मीद राहत की उम्मीद हमारा उद्देश्य है कि प्रत्येक वा...