हरिद्वार, अक्टूबर 21 -- Haridwar News: हरिद्वार में बुधवार को हेल्थ प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तहत एसएस ग्राउंड बहादराबाद और ऋषि क्रिकेट एकेडमी, जमालपुर में दो मुकाबले खेले गए। इनमें सीएमओ हरिद्वार और पौड़ी की टीम ने जीत दर्ज की। ऋषि क्रिकेट एकेडमी, जमालपुर में सीएमओ हरिद्वार और कोटद्वार की टीम के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटद्वार की टीम ने 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएमओ हरिद्वार की टीम ने 106 रन बनाकर चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। वहीं, दूसरे मुकाबले में ब्लास्टर हरिद्वार और पौड़ी की टीम आमने-सामने रहीं। ब्लास्टर हरिद्वार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 115 रन बनाए और सात विकेट से जीत हा...