Haridwar News: हेड कांस्टेबल विनेश पंवार के निधन पर जीआरपी ने श्रद्धांजलि दी
हरिद्वार, अक्टूबर 12 -- Haridwar News: उत्तराखंड जीआरपी में तैनात हेड कांस्टेबल विनेश पंवार का स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते 11 अक्तूबर को आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार को खड़खड़ी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जीआरपी परिवार ने दिवंगत कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की। विनेश पंवार वर्ष 2005 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2023 में वह हेड कांस्टेबल बने। सेवाकाल के दौरान उन्होंने आईआरबी प्रथम, द्वितीय और जनपद उत्तरकाशी सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। 26 अक्तूबर 2021 से वह जीआरपी हरिद्वार में तैनात थे। पुलिस अधीक्षक जीआरपी अरुणा भारती सहित जीआरपी परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.