हरिद्वार, अगस्त 7 -- Haridwar News: बारिश के बाद हिल बाईपास मार्ग पर फिर भूस्खलन हो गया। मलबा और बोल्डर गिरने से मार्ग बंद कर दिया गया, जबकि काली मंदिर का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर कांवड़ यात्रा तक मार्ग बंद रखने का निर्णय लिया गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में गुरुवार देर रात हुई बारिश ने हिल बाईपास मार्ग पर एक बार फिर संकट खड़ा कर दिया। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से बर्बादी: केदारनाथ हाईवे बंद, मानसरोवर यात्रा पर भी ब्रेकभूस्खलन का कारण पीर बाबा से पहले पुलिया के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने के साथ ही काली मंदिर के ऊपर से भी पहाड़ दरक गया जिससे मंदिर का बाहरी हिस्सा और गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन को उम्मीद थी कि इस बार हिल बाईपास मार्ग को कांवड़ यात्र...