Haridwar News: हिमालयन एमएसएमई एक्सपो आज से
हरिद्वार, अगस्त 20 -- Haridwar News: प्रेमनगर आश्रम के गोवर्धन हॉल में शुक्रवार से भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई एक्सपो का शुभारंभ होगा। 21 से 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले एक्सपो का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। प्रदर्शनी में कृषि, बागवानी, जैविक और आयुर्वेदिक उत्पादों के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार एक्सपो में जैविक एवं आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार करने वाली करीब 180 कंपनियां स्टॉल लगाएंगी। गुरुवार को भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भारत बालियान ने इसकी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.