हरिद्वार, सितम्बर 10 -- Haridwar News: आबादी वाले क्षेत्रों में वन्यजीवों की दस्तक से गुरुवार को लोग दहशत में रहे। कनखल के जगजीतपुर में हाथी कॉलोनी में पहुंच गया। वहीं बीएचईएल सेक्टर दो में कार के अंदर कोबरा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। कनखल के जगजीतपुर स्थित उमराव एन्क्लेव में अचानक हाथी पहुंच गया। हाथी काफी देर तक कॉलोनी की सड़कों पर घूमता रहा। आबादी के बीच हाथी को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों में ही रहे। काफी देर बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया। गनीमत रही कि हाथी के कारण कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं बीएचईएल सेक्टर दो में एक कार के अंदर कोबरा सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। कार में सांप होने की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्यूआरटी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कार से कोबरा को सुरक...