Haridwar News: हाथियों ने रौंदी फसलें, विधायक ने दिए मुआवजे के निर्देश
हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: रानीपुर विधानसभा के ग्राम औरंगाबाद में हाथियों के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के मामले में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बुधवार को प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। गुरुवार को बैठक में विधायक आदेश ने अधिकारियों से फसलों को हुए नुकसान का निष्पक्ष आंकलन कर नियमानुसार किसानों को जल्द मुआवजा दिलाने को कहा। साथ ही आबादी और कृषि भूमि में वन्य जीवों की आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने राजाजी पार्क के निदेशक से फोन पर वार्ता कर पूर्व में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का पुनर्निर्माण कराने और जरूरी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। विधायक ने बताया कि हाथियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.