Haridwar News: हाथियों ने फसल रौंदी, किसानों ने मांगा मुआवजा
हरिद्वार, सितम्बर 29 -- Haridwar News: पथरी क्षेत्र में जंगली हाथियों की दस्तक से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार रात हाथियों ने रानीमाजरा, चांदपुर, पथरी, कटारपुर और दोगीवाला के खेतों में घुसकर कई बीघा गन्ने और धान की खड़ी फसल रौंद दी। सुबह खेतों में पहुंचे किसानों को फसल बर्बाद मिली। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने और जंगल से सटे गांवों में रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। किसानों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कई हाथी लगातार जंगल से निकलकर खेतों और आबादी की ओर आ रहे हैं। सोमवार रात भी हाथियों ने खेतों में घुसकर गन्ने और धान की फसल को पैरों तले रौंद दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों की लगातार आवाजाही से फसल के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि हाथियों को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.