Haridwar News: हाईवे पर बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक, यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
हरिद्वार, अगस्त 29 -- Haridwar News: चंडीघाट चौकी के पास बाइक फिसलने के बाद हाईवे किनारे लगी सेफ्टी रेलिंग से टकराने के कारण उत्तर प्रदेश निवासी शिवम (20) पुत्र महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर मौजूद एसपीओ अर्जुन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को युवक बाइक पर सवार होकर हरिद्वार से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रहा था। चंडीघाट पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही बाइक सवार युवक यातायात नियमों की अनदेखी कर हाईवे पर लगी लोहे की रेलिंग को क्रॉस करके फिर से हरिद्वार की ओर दूसरी लेन में जाने के लिए बाइक को घुमाने लगा, इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और वह पास लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराया। चौकी चंडीघाट पर तैनात पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.