Haridwar News: हाईवे पर जाम में हांफती रही एंबुलेंस, राहगीर हलकान
हरिद्वार, अक्टूबर 23 -- Haridwar News: हाईवे पर डामरीकरण के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। सर्वानंद घाट पुल से रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देहरादून से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाम के कारण वाहन रेंगते रहे। राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। निर्माण कार्य के दौरान यातायात नियंत्रित करने के इंतजाम नाकाफी नजर आए। शुक्रवार को डामरीकरण के लिए हाईवे का आधा हिस्सा बंद कर दिया गया था। इससे शेष सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया। सर्वानंद घाट पुल से रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी तक वाहन चालक फंसे रहे। स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.