हरिद्वार, अगस्त 21 -- Haridwar News: हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांगड़ी से पीली नदी पुल तक गोवंश का जमावड़ा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कहीं पशु सड़क के बीच खड़े रहते हैं तो कहीं झुंड बनाकर लेन में बैठ जाते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक सामने आ रहे पशुओं से बचने में जरा सी चूक बड़े हादसे का सबब बन सकती है। कांगड़ी में श्रद्धानंद द्वार के सामने, श्यामपुर में कोतवाली के सामने नाले के पुल, शनि देव मंदिर और केएफसी तक कई जगह यही स्थिति रहती है। सजनपुर में पीली बस अड्डे के आसपास से लेकर पीली नदी तक सड़क पर गोवंश के झुंड देखे जा सकते हैं। कई बार पशु सड़क को घेरकर बैठ जाते हैं, जिससे वाहनों की रफ्तार थम जाती है और जाम जैसे हालात बनते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। सामने से वाहन और बी...