Haridwar News: हाईवे पर कांवड़िए की बुलेट में लगी आग, मची अफरा तफरी
हरिद्वार, अगस्त 11 -- Haridwar News: हरिद्वार। देर रात डाक कांवड़ के वाहनों की भीड़ के बीच ज्वालापुर फ्लाईओवर पर एक कांवड़िए की बुलेट मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही मौके पर मौजूद शिवभक्तों में अफरा- तफरी मच गई। आसपास खड़े कांवड़िए जान बचाने के लिए पीछे हट गए। बाइक चला रहा कांवड़िया भी समय रहते बाइक से उतर गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर मौके पर तैनात पुलिस और फायर टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद हाईवे की एक लेन पर यातायात सुचारू कराया गया। यह भी पढ़ें- हरिद्वार हाईवे पर कांवड़िए की बाइक में आग लगी यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा का अंतिम चरण, कांवड़ मार्ग पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब यह भी पढ़ें- जनरेटर में फंसकर बाल समेत उखड़ी किशोरी के सिर की खाल, कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.