Haridwar News: हर वार्ड को मिला अपना सफाई नायक, सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत
हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: नगर निगम ने शहर की सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब प्रत्येक वार्ड में एक-एक सफाई नायक की तैनाती कर दी गई है। इससे पहले करीब चार वार्डों पर एक ही सफाई नायक जिम्मेदारी संभालते थे, जिससे निगरानी और कार्य संचालन में कठिनाइयां आती थीं। मेयर किरन जैसल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में अलग सफाई नायक नियुक्त होने से सफाई कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग होगी और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस निर्णय की सबसे खास बात यह है कि नगर निगम के इतिहास में पहली बार किसी महिला को सफाई नायक बनाया गया है। ऋषिकुल वार्ड में ममता को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेयर ने इसे मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.