Haridwar News: हरियाली तीज पर सजी रंगारंग महफिल, तीज क्वीन बनीं चेतना चौहान
हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: इमैक संस्था की ओर से शिवालिक नगर स्थित होटल में हरियाली तीज समारोह धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग कर समारोह में रंग जमाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मनु शिवपुरी और निर्णायक मंडल की सदस्य सरोज जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया। श्रेया गोयल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। समारोह में महिलाओं ने तीज क्वीन, पारंपरिक पोशाक, सोलो डांस, सास-बहू, गर्ल्स फेस्टिवल डांस और लकी ड्रॉ समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज क्वीन का खिताब चेतना चौहान ने जीता, जबकि विजेता शर्मा द्वितीय रहीं। पारंपरिक पोशाक में निशा सिंह प्रथम, बेस्ट एनर्जेटिक का पुरस्कार विजेता शर्मा और कॉन्फिडेंट लेडी का पुरस्कार मीनाक्षी द्विवेदी ने जीता। यह भी पढ़ें- Dehradun News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.