Haridwar News: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर बेखौफ दौड़ रहे डग्गामार वाहन, हादसे को न्योता दे रही प्रशासन की अनदेखी
हरिद्वार, अगस्त 22 -- Haridwar News: पथरी थाना क्षेत्र से गुजरने वाले हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और अन्य डग्गामार वाहन दिन-रात दौड़ रहे हैं। खुले में सवारियां और सामान लेकर चलने वाली इन ट्रॉलियों में बुजुर्ग महिलाओं से लेकर छोटे-छोटे बच्चों तक को बैठाकर सफर कराया जा रहा है। तेज रफ्तार बड़े वाहनों के बीच इन असुरक्षित वाहनों का संचालन किसी बड़े हादसे को न्योता देता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते। खुले में बैठकर यात्रा करने वाले लोगों को पीछे से आने वाले भारी वाहनों से लगातार खतरा बना रहता है। मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण मामूली चूक भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसे वाहनों के संचालन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.