Haridwar News: हरिद्वार रेलवे स्टेशन से गुम दो नाबालिग बच्चे सकुशल मिले
हरिद्वार, अगस्त 5 -- Haridwar News: जीआरपी हरिद्वार ने रेलवे स्टेशन से गुम दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को एक महिला ने हेल्प डेस्क पर सूचना दी कि उनका 16 वर्षीय पोता और 13 वर्षीय पोती प्लेटफॉर्म नंबर छह से लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक के निर्देशन में पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश अभियान चलाया। अभियान में दोनों बच्चे सुरक्षित मिल गए। बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने घर से नाराज होकर ट्रेन में बैठे दो नाबालिग को सकुशल परिजनों से मिलाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.