Haridwar News: हरिद्वार में वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 22 -- Haridwar News: शहर में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर और ज्वालापुर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। रानीपुर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चार वारंटियों हर्ष कुमार पुत्र भोपाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी, विनीतो पुत्र स्व दिनेश निवासी निर्मल बस्ती शिवालिक नगर, विकास पुत्र राम सिंह निवासी नेहटोर बिजनौर और मेहरबान पुत्र वकील निवासी इंदिरा नगर रानीपुर को गिरफ्तार किया। वहीं ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बाबर कॉलोनी निवासी समीर पुत्र अरशद को गिरफ्तार किया। वारंटी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.