Haridwar News: हरिद्वार में गंगा बंदी के बाद स्वच्छ बनाने की मुहिम शुरू, सात नवंबर तक चलेगा अभियान
हरिद्वार, अक्टूबर 21 -- Haridwar News: कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के बीच तीर्थनगरी को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में हरकी पैड़ी से अभियान की शुरुआत हुई। सात नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के इलाकों की सफाई की जाएगी। पहले दिन अभियान के दौरान करीब दो क्विंटल सूखा और गीला कूड़ा एकत्र किया गया। अभियान में श्रीगंगा सभा, नगर निगम और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य आगामी कुंभ मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- 18 दिन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.