Haridwar News: हरिद्वार में खुला अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र, अब अपडेट के लिए नहीं जाना पड़ेगा देहरादून
हरिद्वार, सितम्बर 3 -- Haridwar News: आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए अब हरिद्वार जिले के लोगों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने हरिद्वार में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू कर दिया है। गुरुवार को कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं अपना आधार अपडेट कराया और लोगों से आधार संबंधी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर लेने की अपील की। मदन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार में आधार सेवा केंद्र की शुरुआत डिजिटल उत्तराखंड और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को समय और धन की बचत होगी। उन्होंने अभिभावकों से 5 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.