Haridwar News: हरिद्वार पुलिस को मिले दो लैपटॉप और आठ कंप्यूटर सेट
हरिद्वार, अक्टूबर 30 -- Haridwar News: पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए वी-मार्क इंडिया लिमिटेड ने हरिद्वार पुलिस को दो लैपटॉप और आठ कंप्यूटर सेट भेंट किए हैं। कंपनी के एमडी विकास गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी नवनीत सिंह से मुलाकात की और उपकरण सौंपे। एसएसपी ने कंपनी के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में इस तरह का सहयोग उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता में भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद जताई। एसएसपी ने प्राप्त कंप्यूटर और लैपटॉप को जरूरत के अनुसार विभिन्न कोतवाली और पुलिस शाखाओं में वितरित भी किया। इस दौरान कंपनी के जीएम एचआरएंडए राहुल वत्स, लीगल हेड ज्ञान प्रकाश शर्मा, एजीएम एचआरएंडए अभय गो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.