हरिद्वार, जुलाई 19 -- Haridwar News: पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए 205 खोए हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। थाना सिडकुल पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह ने बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल बाजार कीमत 46 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई और उन्होंने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है। ऐसे में लोगों की खोई संपत्ति वापस दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को उनका मोबाइल लौटाकर पुलिस को भी संतोष मिलता है। थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में थाना सिडकुल पुलिस ने प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी मोबाइल रिकवर किए। इनमें...