Haridwar News: हरिद्वार क्रांति दल गठित कर कार्यकारिणी घोषित
हरिद्वार, सितम्बर 5 -- Haridwar News: युवाओं की बैठक का आयोजन मध्य हरिद्वार स्थित होटल में किया गया। जहां हरिद्वार क्रांति दल का गठन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संगठन की कार्यकारिणी पर चर्चा कर कार्यकारिणी घोषित कर संगठन के कार्यों को बताया। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी डॉ. संजय पालीवाल, किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि संगठन की शक्ति युवा हैं। युवा किसी भी सरकार को बदलने और सत्ता सौंपने की शक्ति रखता है। युवाओं का भविष्य अंधकार में है। अरविंद शर्मा, प्रमोद खारी ने कहा कि गंगा स्वच्छता पर भी कार्य किया जाए। संगठन बनाना आसान है उसे चलाने के लिए एकजुटता जरूरी है। पूर्व दर्जाधारी हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि समाज और देश को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। युवा देश का भविष्य है। बहुत सारी समस्याएं हैं जिसे दूर करना बहुत जरूरी है। सरकार युवाओं से र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.