Haridwar News: हरिद्वार को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने में जुटें लोग : डीएम
हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोगों से विशेष स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गंगा घाटों, सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई की जा रही है। अभियान में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, साधु-संतों, धार्मिक संस्थानों, होटल एसोसिएशनों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और शिक्षण संस्थानों का सहयोग लिया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी की अपील जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे खुले में या सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.