हरिद्वार, अगस्त 19 -- Haridwar News: गोर्खाली महिला कल्याण समिति की ओर से छह सितंबर को बैरागी कैंप में हरतालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन में गोर्खाली समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करेंगी। इसके साथ ही तीज गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति की अध्यक्ष पदमा पांडेय और महामंत्री शारदा सुबेदी ने बताया कि हरतालिका तीज गोर्खाली समाज की महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पर्व के माध्यम से महिलाएं अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ती हैं। यह भी पढ़ें- 23 अगस्त को बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में होगा गोंड समाज का सावन महोत्सव उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में तीज ...