हरिद्वार, जुलाई 17 -- Haridwar News: हरकी पैड़ी क्षेत्र में शुक्रवार दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि समझाने के बावजूद दोनों पक्ष आपस में भिड़ने पर आमादा रहे और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार को उपनिरीक्षक हाकम सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि हरकी पैड़ी स्थित ओशो होटल और जोधपुर भोजनालय के बाहर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे एक-दूसरे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में सहारनपुर, चमोली और मेरठ के निव...