Haridwar News: हरकी पैड़ी क्षेत्र को भिक्षुक मुक्त करने के लिए पुलिस की कार्रवाई, 50 का चालान किया
हरिद्वार, सितम्बर 7 -- Haridwar News: हरकी पैड़ी क्षेत्र को भिक्षुक मुक्त करने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में भिक्षावृत्ति कर रहे करीब 50 भिक्षुओं के चालान काटे। साथ ही सभी को भिक्षुक गृह भेजा गया। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भिक्षुक यात्रियों और श्रद्धालुओं से भिक्षा मांगते हैं। कई बार इनके द्वारा यात्रियों से अभद्रता और छीनाझपटी किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अभियान चलाया। कार्रवाई हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में की गई। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.