Haridwar News: हड़ताल पर रहे गुरुकुल के शिक्षकेत्तर कर्मचारी, बारिश में निकाला जुलूस
हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी गुरुवार को घोषित कार्यक्रम के तहत हड़ताल पर रहे। करवा चौथ के दिन बारिश के बीच कर्मचारियों ने केंद्रीय कार्यालय परिसर में धरना दिया और अपनी मांगों के समर्थन में पूरे परिसर में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। यूनियन अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज और महामंत्री नरेंद्र मलिक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन मांगों का निस्तारण करने के बजाय कर्मचारियों पर आंदोलन समाप्त करने का दबाव बना रहा है। प्रशासन की ओर से गुरुवार को जारी 'काम नहीं तो वेतन नहीं' के आदेश से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। छात्र हित को ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.