Haridwar News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
हरिद्वार, अगस्त 12 -- Haridwar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार ध्वजारोहण से पहले वंदेमातरम का गायन और इसके बाद राष्ट्रगान होगा। सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला कार्यालय परिसर में सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथि या प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करेंगे। शिक्षण संस्थानों में सुबह सात बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके अलावा खेलकूद, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, निबंध लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.