Haridwar News: स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
हरिद्वार, अक्टूबर 7 -- Haridwar News: श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्राध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं, पुस्तकालय और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवनशैली और संस्कार का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से घर और आसपास भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स ने कालेज परिसर में की सफाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.