हरिद्वार, जुलाई 4 -- Haridwar News: शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। लोगों ने बिना सूचना और सहमति के स्मार्ट मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई का विरोध किया। शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को शुक्रवार को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप था कि सुबह-सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विरोध की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने रुख पर अड़े रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शिवालिक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों का विरोध इस दौरान कांग्रेस नेता महेश प्रताप सिंह राणा और व्यापार मंडल अध्यक्ष विभाष सिन्ह...