हरिद्वार, अक्टूबर 6 -- Haridwar News: नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट पोलों पर बिना अनुमति लगाए गए अनियोजित और अनियंत्रित वायर-केबल अब हटाने होंगे। नगर निगम ने डिश, मोबाइल और ब्रॉडबैंड समेत अन्य सेवाएं देने वाली फर्मों और कंपनियों को सात दिन का समय दिया है। निर्धारित अवधि में केबल नहीं हटाए गए तो नगर निगम अपने स्तर से इन्हें हटाने की कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि विभिन्न कंपनियों की ओर से नगर निगम के स्ट्रीट पोलों पर बिना पूर्व अनुमति के बड़ी संख्या में वायर और केबल लगाए गए हैं। इनके अनियोजित तरीके से लगे होने के कारण शहर की सुंदरता और स्वरूप प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पहली बार : सड़कों के बीच डिवाइडर में होगी भूमिगत केबलिंग नगर निगम ने सभी संबंधित फर्मों और कंपनियों के संचालकों को सूचना जारी कर सा...