Haridwar News: स्केटिंग में सिद्धांत ने जीता कांस्य पदक
हरिद्वार, नवम्बर 2 -- Haridwar News: दिल्ली पब्लिक स्कूल दौलतपुर के छात्र सिद्धांत ने सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने अंडर-19 बालक इनलाइन स्केटिंग स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। गाजियाबाद के पीएनएन मोहन पब्लिक स्कूल में 29 अक्टूबर से एक नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बीच सिद्धांत ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि सिद्धांत की स्पर्धा रात दो बजे आयोजित हुई। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन विकास गोयल और प्रधानाचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.