हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर में स्कूल बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई ने बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद फरार होने का आरोप लगाया है।पुलिस के अनुसार मृतका के भाई शोएब पुत्र भूरा निवासी नगीना, बिजनौर ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 12 अगस्त को उसकी बहन सोनिया उर्फ शीबा निवासी ज्वालापुर स्कूटी से दुर्गा चौक से ऊंचे पुल होते हुए आर्यनगर चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति और लापरवाही से आ रही स्कूल बस ने बहन की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद महिला सड़क पर गिर गई और बस का टायर उसके शरीर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में महिला की मौके पर ही...