हरिद्वार, नवम्बर 2 -- Haridwar News: गंगा घाटों की स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने के उद्देश्य से सेवानिवृत्त पुलिस-परिवारजन कल्याण समिति ने सोमवार को सफाई अभियान चलाया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हरकी पैड़ी से धोबी घाट तक विभिन्न घाटों पर श्रमदान कर कचरा एकत्र किया। सुबह आठ बजे से साढ़े 11 बजे तक चले अभियान के दौरान सदस्यों ने लोगों को गंगा और घाटों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक भी किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि मां गंगा की अविरल धारा को निर्मल बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। गंगा के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ ही घाटों की स्वच्छता का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने इस अभियान को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा का कार्य बताया। समिति पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्य जारी रखने का संकल्प ल...