Haridwar News: सेक्टर एक में गुलदार की दस्तक से दहशत
हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: बीएचईएल के सेक्टर एक क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से भेल कर्मियों और परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार देर रात को गुलदार रिहायशी क्षेत्र में चलकदमी करता दिखा। क्षेत्र में गुलदार के विचरण से भेल कर्मियों पर जान माल का खतरा बन गया। इस दौरान एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार कैद हो गया। इसके बाद शनिवार को सोशल मीडिया पर गुलदार की वीडियो वायरल हो गई। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वहीं हैवी इलेक्ट्रिकल मजदूर यूनियन के संरक्षक राम कुमार ने बताया कि पूर्व में कई दफा बीएचईएल के सेक्टर एक में गुलदार घूमता नजर आ चुका है। बताया कि पिछले कई सालों से गुलदार भेल कर्मियों के घरों से डोगी को उठा कर ले जाता है। भोजन की तलाश में गुलदार रिहायशी इलाकों में पहुंचता है। बावजूद इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.