Haridwar News: सुरक्षा मानकों में खामिल मिलने पर 45 स्कूल वाहनों के चालान
हरिद्वार, जुलाई 23 -- Haridwar News: जिले में स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों की बसों और अन्य विद्यालय वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान सुरक्षा मानकों और जरूरी दस्तावेजों में कमी मिलने पर 45 स्कूल वाहनों के चालान किए गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों ने जिले के विभिन्न विद्यालयों और प्रमुख मार्गों पर संचालित स्कूल वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, चालक के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स और महिला परिचारिका (लेडी अटेंडेंट) की उपलब्धता समेत अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। जांच में कई वाहनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.