Haridwar News: सुबह चार बजे से चला चेकिंग अभियान, 62 वाहनों के चालान
हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: परिवहन विभाग ने शनिवार सुबह चार बजे से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान 62 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर चार बसों को सीज कर दिया गया। एआरटीओ निखिल शर्मा के अनुसार, अभियान में स्लीपर, लग्जरी और पर्यटक बसों की विशेष रूप से जांच की गई। इस दौरान कई बसों में परमिट की शर्तों का उल्लंघन, पर्यटक परमिट का निर्धारित उद्देश्य से अलग इस्तेमाल और स्वीकृत संरचना में अनधिकृत बदलाव जैसी कमियां सामने आईं। संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) आनंद वर्धन की टीम ने बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों की भी जांच की। वाहनों में रिफ्लेक्टर, फिटनेस प्रमाणपत्र, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसके अलावा व्यावसायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.