हरिद्वार, अक्टूबर 4 -- Haridwar News: रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने रविवार को पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीवर और पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने और नई योजनाओं की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।बैठक के बाद रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सीवर और पेयजल से जुड़ी योजनाओं के धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ी है। रविवार को निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा पेयजल निगम की केएफडब्लू फेस दो परियोजना के तहत जगजीतपुर में सीवर कार्य की समीक्षा के दौरान विधायक आदेश ने शेष इलाकों में लाइन बिछाने का काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: सात साल बाद भी शुद्ध पेयजल को तरस रहे लोग साथ ही सीवर लाइन डालने के बाद खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों...