Haridwar News: सीवर चौक सफाई के लिए अधिशासी अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
हरिद्वार, सितम्बर 5 -- Haridwar News: शहर में सीवर चोक की समस्या के निराकरण के लिए पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने जगजीतपुर स्थित अनुरक्षण शाखा गंगा जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सप्तऋषि, कनखल, ज्वालापुर, मध्य हरिद्वार आदि सभी जगह सीवर चोक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अशोक शर्मा ने अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर धरना दे दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालयों से बाहर नहीं आ रहे और जनता सीवर के दूषित पानी में चलने को मजबूर है। सप्तऋषि तिराहे पर सीवर लाइन चोक होने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों के साथ साथ बाहरी श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता है तब तक अधिकारियों के कार्यालयों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.