Haridwar News: सीवर के गंदे पानी से बेहाल सप्तऋषि लिंक मार्ग, दो साल से समस्या जस की तस
हरिद्वार, अगस्त 25 -- Haridwar News: उत्तरी हरिद्वार के संत बाहुल्य क्षेत्र में सप्तऋषि लिंक मार्ग पर करीब दो साल से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी सड़क पर बहने के साथ सप्तसरोवर मार्ग तिराहे के पास जमा हो रहा है। महत्वपूर्ण मार्ग होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। सड़क पर गंदा पानी और दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मामले का संज्ञान लेकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सीवर की समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से श्रद्धालु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.