हरिद्वार, अक्टूबर 9 -- Haridwar News: श्री रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित 103वें वार्षिक रामलीला उत्सव के चौथे दिन सीता जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और दमदार संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया। लीला देखने के लिए रामलीला मैदान श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। दादा गुरु भगवत शर्मा के मार्गदर्शन में कलाकारों ने दोनों लीलाओं का प्रभावशाली मंचन किया। इस दौरान दर्शक भाव-विभोर नजर आए। कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने कहा कि रामलीला धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों का प्रतीक है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- Roorki News: रामलीला के तीसरे दिन श्री राम- सीता जन्म और ताड़का वध की लीलाओं का भव्य मंचन कमेटी का प्रय...