Haridwar News: सीआईएसएफ बीएचईएल में हर्षोल्लास से मनाया हरियाली तीज उत्सव
हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: सीआईएसएफ इकाई बीएचईएल परिसर में शनिवार को सीआईएसएफ वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन-'संरक्षिका' की ओर से हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। संरक्षिका प्रमुख डॉ. वर्षा दीपक बडोला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में करीब 75 महिलाओं, बच्चों और परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं और परिवार के सदस्यों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कमांडेंट दीपक कुमार और डॉ. बडोला के मार्गदर्शन में साइकिल रैली निकाली गई। रैली में देशभक्ति, राष्ट्रहित और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महिला पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.