हरिद्वार, अक्टूबर 24 -- Haridwar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र में हुड़दंग और लड़ाई-झगड़ा करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को रोशनाबाद देसी शराब के ठेके के पास चार लोग आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने चारों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और एक-दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों रवि कुमार पुत्र राजकुमार निवासी बहादरपुर, जगदीश पुत्र सोराज सिंह निवासी बुलंदशहर, हाल निवासी महादेव पुरम, सूरज पुत्र रामकुमार निवासी बिजनौर, हाल निवासी राज नगर रानीपुर और संदीप पुत्र पूरन लाल कश्यप निवासी बरेली, हाल निवासी फ्रेंड्स कालोनी को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...