हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद स्थित सरकारी स्कूल तिराहे के पास सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सट्टा बुक, पेन और 1120 रुपये की नकदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि आरोपी की पहचान हरेंद्र निवासी बहसूमा, मेरठ, हाल निवासी रावली महदूद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...