हरिद्वार, अक्टूबर 23 -- Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में दोस्तों के साथ घर लौट रहे युवक पर पांच युवकों ने कथित तौर पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों, सरियों और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे 12 टांके लगाने पड़े। उसके कंधे की हड्डी भी टूट गई, जबकि उसके दोस्त सावन की कमर में चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसओ अजय शाह के मुताबिक घटना 16 अक्तूबर की रात की है। ग्राम बड़ी आन्नेकी निवासी दिनेश उर्फ रौनक अपने दोस्तों के साथ विवेक के घर से लौट रहा था। आरोप है कि शिव कुमार उर्फ ढग्गा की दुकान के पास पहुंचते ही छोटी आन्नेकी निवासी कार्तिक, आर्यन, नितिन, अक्षय और विनय ने उन्हें घेर लिया और हमला शुरू कर दिया। हमले में दिनेश के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोस्त साव...