हरिद्वार, अक्टूबर 21 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर छोड़ कर फरार हो गया। केस दर्ज कर पुलिस ने पुलिस फरार आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पूजा पत्नी अंकित निवासी गोहर चांदपुर बिजनौर ने शिकायत पत्र देकर बताया कि उसका भाई बादशाह उर्फ वासु पुत्र गुलशन पानी की टंकी के पास इंद्रलोक क्षेत्र रावली महदूद में एक ढाबे पर काम करता था। 19 अक्तूबर को दोपहर के समय वह इलेक्ट्रिक स्कूटी से लंच टिफिन डिलीवरी लेकर कंपनी जा रहा था। इसी दौरान इंडो एशियन कंपनी के सामने एक ट्रक ने लापरवाही से उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में...