Haridwar News: सिडकुल में ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत
हरिद्वार, जुलाई 11 -- Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में राजा बिस्कुट के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि राजा बिस्कुट के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ट्रक को सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के सिकरी कला निवासी चालक एवं वाहन स्वामी सतीश कुमार चला रहा था। पार्किंग रोड से मंत्र क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों में से एक युवक उछलकर ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रिशु पुत्र राधेश्याम निवासी बमौरा, थाना परौर, जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.