Haridwar News: सिडकुल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- खुले कुट्टू के आटे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई Haridwar News: सिडकुल क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को खुले कुट्टू के आटे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ कार्रवाई की। महादेवपुरम और शिवम विहार कॉलोनी स्थित दो प्रतिष्ठानों से आटे के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं, टीम ने मौके पर कुल 13 किलो खुला कुट्टू का आटा नष्ट कराया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खाद्य प्रतिष्ठानों और सप्लाई वाहनों की जांच की। महादेवपुरम स्थित शैलेष प्रोविजन स्टोर में बिक्री के लिए रखा खुला कुट्टू का आटा मिला। आटे के बैग पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। टीम ने नमूना लेने के बाद शेष पांच किलो आटा नष्ट करा दिया। जांच के दौरान ई-रिक्शा चालक हर्षित अवस्थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.