Haridwar News: सिडकुल पुलिस ने दो वारंटी गिरफ्तार किए
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिडकुल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैसल निवासी गढ़ मीरपुर (रानीपुर) और गौरव निवासी रावली महदूद को उनके घरों से हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में एएसआई हरिश्चंद्र शाह और कांस्टेबल नरेंद्र सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.